मंत्री शिवपाल सिंह के स्वागत के लिये सपा नेताओ की पुलिस से नोकझोंक

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa

uppupp1ajit schin nrendrvivad pulisफर्रुखाबाद: शिवपाल सिंह यादव के आने से पूर्व पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये थे| जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन मैदान पर सुरक्षा को लेकर अपनी नजर बनाये हुये थे| जिसके चलते उनसे मिलने मैदान में चिन्हित नेताओ को ही बुलाया गया|
मंत्री का हेलीकाप्टर मैदान में उतरने से पूर्व नगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने पुलिस अधिकारियो को कुछ पार्टी नेताओ के नाम दिये थे| जिसमे पूर्व मंत्री व विधायक नरेन्द्र सिंह यादव, विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, विधायक अजीत कठेरिया, पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, सुरेन्द्र यादव, सचिन सिंह यादव, व्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी, चेयरमैंन कम्पिल उदय पाल, चन्द्र पाल यादव, राजकुमार सिंह राठौर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य द्रगपाल सिंह यादव बाबी के नाम शामिल थे| ल्रेकिन इसके बाद भी अन्य सपा नेता शिवपाल सिंह की अगुआई करना चाहते थे| जिन्हें पुलिस ने नही जाने दिया|

जिन्हें पुलिस ने एक लाइन से खड़ा कर दिया| जिसके बाद अन्य नेताओ ने कहा की उन्हें भी पार्टी के मंत्री से मिलने दिया जाये| जिसको लेकर सपा नेताओ की पुलिस से नोखझोंक हुई| अधिक विवाद करने पर सपा नेता रंजीत चक को सीओ सिटी ने हिरासत में लेने के निर्देश दिये| जिसके बाद सभी पार्टी के कार्यकर्ताओ को लाइन से खड़ा कर दिया गया| जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार ने पुलिस को निर्देश दिये की किसी भी कीमत पर कोई सपा नेता हेलपैड पर नही आना चाहिए नही तो कार्यवाही होगी} जिसके बाद पुलिस ने अपना रुखसख्त कर दिया| निरिक्षण भवन में भी पुलिस के साथ नेताओ की कहा सुनी हुई|
सपा नेता अनिल मिश्रा को पुलिस ने रोंका
समाजवादी पार्टी के सपा नेता अनिल मिश्रा को पुलिस लाइन गेट पर पुलिस ने रोंक दिया| जिसके बाद वह निरिक्षण भवन में पंहुचे|