मंत्री संतोष गंगवार का फैजबाग़ में जोरदार स्वागत

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP राष्ट्रीय

kuldip sntosh gngvar savnफर्रुखाबाद: केन्द्रीय राज्य मंत्री संतोष गंगवार के जनपद आगमन पर उनके समर्थको ने जगह- जगह जोरदार स्वागत किया| जिसमे शमसाबाद के फैजबाग में उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ|

फैजबाग तिराहे पर प्रधान व भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जय उर्फ़ साबन गंगवार के नेतृत्व में एक सैकड़ा समर्थक एकत्रित हुये| सभी ने मंत्री संतोष गंगवार को फुलमालाओ से जोरदार स्वागत किया| मंत्री ने प्रधान साबन गंगवार के हालचाल लिये| वह चेयरमैंन विजय गुप्ता से भी मुखातिब हुये| इस मौके पर चेयरमैंन विजय गुप्ता, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, कमलेश गंगवार, बंटी,पप्पू, राहुल गंगवार, मनीष गंगवार आदि लोग मौजूद रहे|