72825 शिक्षक भर्ती मामला: तीसरी व चौथी काउंसलिंग की मौलिक नियुक्ति को लेकर रोष

EDUCATION NEWS FARRUKHABAD NEWS

tet 7फर्रुखाबाद:सोमवार को बीएसए कार्यालय के बाहर दर्जनो शिक्षक मौलिक नियुक्ति की जानकारी कर रहे थे| जिले में कुल 74 शिक्षको की नियुक्ति होनी अभी बाकी है| जिन शिक्षको की नियुक्ति नही हुई है| वो लोग दर-बदर भटक रहे है|

बीएसए कार्यालय में शिक्षक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पर आरोप लगा रहे थे कि ऊपर से आदेश हो गया है, आप लोग नियुक्ति क्यों नही कर रहे है| जिस पर प्रभारी बीएसए भगबत पटेल ने कहा कि मुझे कोई भी आदेश नही मिला| भगवत पटेल का कहना था कि डायट पर जाकर पता कर लो| इस बात पर शिक्षको के चेहरे उतर गए| लेकिन शिक्षकगण अपने मोवाइल पर आदेश की फोटो दिखा रहे थे| उस आदेश की पत्रांक संख्या 14622 ,14792 है| जिसमे साफ-साफ लिखा था| कि जो शिक्षक तीसरी व चौथी वार की काउंसलिंग में पास हुए है| उन्हें तत्काल पंद्रह दिन के अंदर मौलिक नियुक्ति दी जाये| यह आदेश 18 दिसम्बर को भेजा गया है| शिक्षको ने वताया कि आदेश को यहाँ के बाबू ने रोक लिया है| और अपने अधिकारियो को नही वताया है| हम लोग कल डीएम से मुलाकात कर समस्या कि जानकारी देंगे| हो सकता है| कि मेरा कार्य जल्द पूरा करवाया जाये|