ट्रेन से नीलगाय टकरायी, कानपुर कासगंज मार्ग 6 घंटे बाधित

FARRUKHABAD NEWS POLICE

tren12फर्रुखाबाद: तेज रफ्तार ट्रेन से अचानक एक नीलगाय के टकराजाने से कानपुर-कासगंज मार्ग तकरीबन 6 घंटे तक बाधित रहा| बाद में कड़ी मसक्कत के बाद नीलगाय का मलवा हटाकर मार्ग को शुरू किया जा सका|

कानपुर-कासगंज मार्ग पर कम्पिल रोड मार्ग की   रेलवे ट्रेक पर पंहुचे नीलगाय को तेज रफ्तार ट्रेन ने जोर टक्कर मार दी| जिससे उसका मलवा इंजन में फंस गया| और ट्रेन का इंजन फेल होने से गाड़ी खड़ी हो गयी| मौके भीड़ लग गयी| जैसे-तैसे रेल कर्मियों ने नीलगाय का शव किनारे हटाया| यह सब करने में लगभग 6 घंटे का समय लग गया| जिससे ट्रेन 6 घंटे तक ट्रेक बाधित रहा| ट्रेन में बैठे यात्री भी परेशान रहे|