प्रचार थमा: प्रथम चरण में 283845 मतदाता तय करेगे 157 प्रधानो का भविष्य

FARRUKHABAD NEWS PANCHAYAT ELECTION Politics जिला प्रशासन

panchayat-electionफर्रुखाबाद: जिले में प्रधानी के चुनाव के लिये अधिसूचना पहले ही जारी हो चुकी है| प्रधान पद के दावेदारों ने दीवारों पर अपने पोस्टर व बैनर भी लगा दिये| और अब वह अपने अपने तरीके से मतदाताओ को लुभाने का प्रयास करने में जुटे है| आचार संहिता को ताक पर रख गाँवो में जमकर शराब का वितरण हो रहा है| मतदाता सब की शराब पीकर मिलावटी हो गया है| लेकिन उसके ही फैसले पर प्रधान व उसके गाँव का भविष्य निर्भर करेगा| प्रथम चरण के प्रधानी के चुनाव में दोनों व्लाको में 283845 मतदाता है जो 157 प्रधानो का भविष्य तय करेगा|

प्रथम चरण में व्लाक नवाबगंज व कायमगंज में प्रधानी के चुनाव होने है| जिसमे नवाबगंज में 107 मतदान केंद्र व कायमगंज में 120 मतदान केंद्र बनाये गये है| दोनों व्लाको को मिलाकर महिला मतदाताओ की संख्या 153189 व पुरुष मतदाताओ की संख्या 130656 है| दोनों व्लाको को मिलाकर देखे तो 1947 ग्राम पंचायत के वार्ड, 469 मतदान स्थल है| जबकि नवाबगंज व्लाक में 70 ग्राम पंचायत, 107 मतदान केंद्र, 197 मतदान स्थल है| कुल पुरुष मतदाता 64322 व महिला मतदाताओ की संख्या 54505 है| दोनों महिला व् पुरुष मतदाताओ को मिलाकर 118827 मतदाता है|

इसके साथ ही कायमगंज में 87 ग्राम पंचायतो पर चुनाव होना है| जिसमे 1095 ग्राम पंचायत वार्ड, 120 मतदान केंद्र 272 मतदान स्थल है| पुरुष मतदाता 88867 व महिला मतदाताओ की संख्या 76191 है| महिला व पुरुष मतदाता मिलाकर 165018 मतदाता है| जो प्रधानो के भाग्य का फैसला करेगे|