कन्नौज के धरने में जिले की भाजपा जुटायेगी ऐतिहासिक भीड़

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

MUEKSH, DILIP, PRAMSHU, VIMAL KTIYAR, MEJARफर्रुखाबाद: प्रदेश सरकार के खिलाफ पड़ोसी जनपद व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज में भाजपा के कार्यकर्ता सात दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगे| जिसमे प्रथम दिन फर्रुखाबाद के भाजपा नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पंहुचेगे|

भाजपा नेता मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के सेनापति स्थित आवास पर बुलाई गयी पत्रकार वार्ता में बोलते हुये सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार व जनता को जिस तरह से गुमराह किया है उसका काला चिट्ठा घरने में खोला जायेगा| किसानो को ओलावृष्टि व अतिवृष्टि के दौरान उनकी फसल का जो नुकसान हुआ उसकी भरपाई करने की जगह प्रदेश सरकार ने उनकी मुआवजा राशि को ही हजम कर लिया| कानून व्यवस्था पर भी घरना प्रदर्शन में हल्ला बोल किया जायेगा| प्रदेश के हालत ठीक नही है| सांसद नें कहा कि प्रदेश में व जिले में गुंडा राज चल रहा है| जो भी कुछ बोलना चाहता है तो उसका कुछ राजनैतिक लोग मुंह खुलने ही नही देते| इसका विरोध भी घरना प्रदर्शन के दौरान होगा|

भाजपा नेता मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा कि वर्तमान में जिले की जो भी मुख्य समस्या बिजली, सूखा व जिले के विकास सम्बन्धी जो समस्या है उसको धरने में उठाया जायेगा| पूरे कानपुर मंडल के सभी जिलो के कार्यकर्ता एक-एक दिन करके धरने में शामिल होंगे| घरने को लेकर कार्यकर्ताओ में भी उत्साह है| भाजयुमो नेता प्रांशु दत्त भी बुधवार को मेजर सुनील दत्त के आवास पर मौजुद थे| उन्होंने कहा कि धरने में जिले का भाजयुओ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेगा| भाजपा एक ऐतिहासिक भीड़ के साथ कन्नौज कुच करेगी| जिला महामंत्री विमल कटियार, जिला मिडिया प्रभारी दिलीप भरद्वाज आदि लोग मौजूद रहे|