स्वर्ग से आकर चुनाव लड़ेगा छब्बू लाल का पुत्र उमेश

CRIME FARRUKHABAD NEWS PANCHAYAT ELECTION

pancahyt chunav 1फर्रुखाबाद: “जैसे नाग नाथ वैसे ही सांप नाथ” यह कहावत तो सभी ने सूनी होगी| वर्तमान में यह कहावत तब बिल्कुल सत्य साबित हुई जब एक ग्राम पंचायत सदस्य को मरने के बाद भी चुनाव लड़ना पड़ रहा है| मामले का खुलासा होने पर जाँच करता अफसरों में हडकंप मचा हुआ है|

मामला विकास खंड कमालगंज के ग्राम सितौली का है| जिसमे ग्राम पंचायत सदस्य के लिये उमेश पुत्र छब्बू लाल का नामाकंन किया गया| पर्चे की जाँच हुई| पर्चा जाँच में सही पाया गया| उसको चुनाव चिन्ह भी आबंटित कर दिया गया| चुनाव चिन्ह आबंटन होने के बाद पता चला की उमेश की मौत बीते तीन वर्ष पूर्व कमालगंज थाना क्षेत्र में ही नाले में डूबने से हो गयी थी| इस बात का खुलासा तब हुआ जब कुछ लोगो ने इसकी शिकायत की|

शिकायत कर्ता ने खंड विकास अधिकारी शिव प्रकाश को बताया कि उमेश की मौत हुये कई वर्ष गुजर गये| उसके एक पत्नी सोनी और दो पुत्र टाइगर और शोभित है| उमेश की मौत के बाद उसकी पत्नी सोनी ने अपने देबर आदित्य के साथ प्रेम विवाह कर लिया| उधर दूसरा देबर पवन गाँव में ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने गया तो उसे चला की मतदाता सूची से उसका नाम ही गायब है| तो उसने अपने मृतक उमेश के नाम से पर्चा भरकर उसमे तस्वीर अपनी लगा दी| जिसके बाद उसके पर्चे को जाँच में भी सही पाया गया और उसको चुनाव चिन्ह आबंटित हो गया| शिकायत कर्ता ने एडीओ पंचायत जगदीश कुमार, खंड विकास अधिकारी शिव प्रकाश और आरओ पंकज यादव से मामले की शिकायत की| खडं विकास अधिकारी शिव प्रकाश ने बताया कि अब चुनाव चिन्ह आबंटित हो चुके है| अब इस मामले में कुछ नही हो सकता| मामले की जाँच कराकर प्रस्तावक के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी|