आप ही बताइन एक हजार बाले को दू या दो हजार बाले को ————-?

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: अमेठी जजीद ग्राम सभा में तो इस समय पर लोगो के समझ में यह नही आ रहा है| कि वोट किसको दिया जाए क्योकि कोई उम्मीदवार एक हजार दे रहा तो दूसरा दो हजार देने को तैयार बैठा है| वोटरो की बढ़ती कीमतों को देखते हुए लोगो ने यह मन बना लिया की आप लोग ही बताए की वोट किसको दिया जाए|

लोगो ने वताया कि इस गांव में तो प्रधान पद के दावेदार सुबह शाम को घर के चक्कर काट रहे है| गांव की एक महिला वोली की यहाँ तो पता नही कि कौन कितना रुपया देगा जो ज्यादा रुपया देगा वोट उसी का होगा इसी को लेकर पूरे गांव में घमाशान मचा पड़ा है| इस गांव के चुनाव में एक उम्मीदवार का खर्च एक करोड़ के पास हो रहा है| यहाँ पर अधिकारी भी इन प्रत्याशियों के खर्चे का हिसाब नही जोड़ पा रहे है|

जिस बेहिसाब से उम्मीदवार खर्चा कर रहे है| यदि सभी का हिसाब जोड़ा जाए तो सभी पर आचार सहिंता की खुली धज्जिया उड़ाई जा रही है| न ही किसी का डर उन्हें लग रहा है| यह ग्राम सभा को पुलिस ने अति संवेदनशील पहले ही बना दिया है| क्योकि इस गांव में ग्राम पंचायत के चुनाव में खून खराबा हुआ था| इस गांव में सभी प्रत्याशी व्यापारी है| किसी के पास पैसो की कमी नही है| इसी लिए गांव का चुनाव आसमान छू रहा है|