सेन्ट्रल जेल में बंद छोटा राजन के गुर्गे की सुरक्षा बढ़ी

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE

central-jailफर्रुखाबाद: एशिया की सबसे बड़ी सेन्ट्रल जेल में बंद छोटा राजन के गुर्गे ही जेल प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है| उसे हाई सिक्योरिटी बैरग में रखा गया है|
केन्द्रीय कारागार में छोटा राजन के पकड़े जाने और देश की सुरक्षा एजेंसियों के सक्रिय होने के बाद से ही नजारा बदला बदला है| बीते कई वर्षो से सेन्ट्रल जेल में बंद डान छोटा राजन के गुर्गे फिरोज की सुरक्षा तब अचानक बढ़ा दी गयी जब छोटा राजन को सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ लिया| जेल में बंद माफिया फिरोज की सुरक्षा बढाकर उसे हाई सिक्योरिटी बैरग में रखा गया है| इसके अलावा वर्तमान में छोटा राजन के कई गुर्गे प्रदेश की विभिन्य जेलों में बंद होकर गुमनामी का जीवन जी रहे है|