विवाद के साथ प्रधानी के 540 पर्चो की बिक्री

CRIME FARRUKHABAD NEWS PANCHAYAT ELECTION जिला प्रशासन

PRDANI CHUNAVफर्रुखाबाद: बढ़पुर व्लाक में दोपहर बाद तक प्रधानी के पर्चो की बिक्री ना होने से दावेदारों ने जमकर हंगामा किया| विवाद बढ़ने के बाद सक्रिय हुये अधिकारियो ने पर्चो की बिक्री शुरू कराई|

सुबह से ही बढ़पुर व्लाक के बाहर प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के पर्चो को खरीदने के लिये दावेदारों की लम्बी-लम्बी लाइने लगायी गयी थी| सुबह 11 बजे से नामांकन पात्र बिक्री का समय तय किया गया था| लेकिन जब तय समय पर भी नामांकन पत्र का वितरण नही हुआ तो दावेदारों का धैर्य जबाब दे गया| लाइण में लगे दावेदार विवाद करने लगे| जिसके बाद नामाकंन पत्रों का वितरण शूरू हो सका| दोपहर बाद पर्चो की बिक्री शुरू आकर दी गयी|

चुनाव अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि 59 ग्राम पंचायत के लिये अभी तक 540 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई| जिसमे 96 अनारक्षित व 444 आरक्षित पदों के लिये पर्चे खरीदे गये| वही ग्राम पंचायत सदस्य पद के बिक्री हुये 298 पर्चो में 62 अनारक्षित व 236 आरक्षित के लिये पर्चे भरे गये| कुल 1 लाख 21 हजार, 225 रुपये जमा किये गये|