व्लाको में अदेय प्रमाण पत्रों पर जमकर हुई अबैध बसूली

CRIME FARRUKHABAD NEWS PANCHAYAT ELECTION POLICE जिला प्रशासन

risvatफर्रुखाबाद: प्रधान पद के लिये अदेय प्रमाण पत्र लेने के चक्कर में दावेदारो से जमकर व्लाको में अबैध बसूली का खेल चला| जिससे एक एक दावेदार से 200 से 500 रूपये बसूले गये|

व्लाक बढ़पुर में व व्लाक कमालगंज में सोमबार को पर्चा बिक्री के साथ ही साथ अदेय प्रमाण पत्र देने के भी आदेश चुनाव आयोग के थे| जिसके बाद सोमबार को दोनों व्लाको में अदेय प्रमाण पत्रों वितरित किये गये| लेकिन बढ़पुर में नामाकंन पत्र वितरण नही हो सका| जिससे अब वह मंगलवार को वितरित किये जायेगे| वही बढ़पुर व्लाक में कर्मचारी प्रधानपद के दावेदारों के अदेय प्रमाण पत्र जारी करने के नाम से 200 से 500 रुपये तक बसुलते नजर आये| अबैध बसूली होने की सूचना मिलने पर व्लाक पंहुचे मिडिया कर्मियों को देखते हुये बसूली कर रहे कर्मचारी कमरे में ताला डालकर भाग गये| जिस पर भीड़ ने जमकर हंगामा किया| कमालगंज में भी अबैध बसूली किये जाने की खबरे मिली|
कमालगंज में ग्राम पंचायत सदस्य के पर्चे भरने वालो का टोंटा
व्लाक कमालगंज में प्रधान 118 पद है| जिसके लिये पहले दिन 381 लोगो ने पर्चे खरीदे| जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के लिये 1454 पद है जिसके लिये केबल 44 लोगो ने ही पर्चे खरीदे|

जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार सिंह ने जेएनआई को बताया कि मामला उनके संज्ञान में है जाँच कर कार्यवाही की जायेगी|