अधिकारी के उत्पीड़न से परेशान पेड़ पर चढ़ा सेन्ट्रल जेल का कैदी

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE

central jailफर्रुखाबाद:सेन्ट्रल जेल पर एक बार फिर अधिकारियो को कई घंटे तक सर दर्द रहा| जब एक कैदी डिप्टी जेलर के उत्पीड़न से परेशान होकर पेड़ पर चढ़ गया| जिसको काफी मसक्कत के बाद उतारा जा सका| तब जाकर जेल प्रशासन ने राहत की साँस ली|
शनिवार को जेल में बंद बरेली से तबादले पर आया जेल के बी क्लास में बंद कैदी मुनेजर अचानक पेड़ पर चढ़ गया| जिसकी खबर जब जेल प्रशासन को लगी तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गयी| मौके पर कर्मचारियों की भीड़ लग गयी| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जेल के एक जेल अधिकारी ने उसकी मसक्कत काटने के लिये पैसे मांगे| जिस पर कैदी ने मना कर दिया| तो उसे परेशान किया गया| जिस पर उसने अपने तबादला कही और कर दिये जाने की मांग की|

लेकिन जेल अधिकारी अबैध बसूली पर अड़े रहे| जिसके बाद परेशान कैदी मुनेजर पेड़ पर चढ़ गया| पेड़ पर चढ़े कैदी की खबर में आग की तरह फ़ैल गयी| सूचना अधिकारियो को दी गयी| मौके पर पंहुचे जेल अधिकारियो ने उसे मनाने का प्रयास किया| तकरीबन दो घंटे तक कैदी पेड़ पर ही चढ़ा रहा| जिसके बाद जैसे तैसे उसे पेड़ से उतारा गया|

जेलर सुनीत कुमार चौहान ने बताया कि इस तरह की कोई घटना नही हुई| ना ही कोई कैदी पेड़ पर चढ़ा|