नकाबपोश बदमाशो ने दिया घर में घुसकर लूट की घटना को अंजाम

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

luut raypurफर्रुखाबाद:(शमसाबाद/कायमगंज) बीती रात कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम रायपुर के एक घर में घुसे नकाबपोश बदमाशो ने एक घर में घुसकर जमकर कहर ढाया| जिसमें एक महिला गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|

लोहिया अस्पताल में भर्ती घायल 40 वर्षीय सदविस पत्नी रजी मोहम्मद निवासी रायपुर ने बताया कि वह अपने पति के साथ घर के अन्दर छप्पर में सो रही थी| उसका पुत्र अजीम अपनी पत्नी अजमी के साथ कमरे में सो रहा था| दो अन्य पुत्र भी कमरे में सो रहे थे| आधी रात को एक बदमाश घर के पीछे से दीवार फांदकर आ गया| जिसके बाद उसने मेंन गेट की कुण्डी खोल दी| जिससे बाहर खड़े अन्य नकाबपोश बदमाश भी अन्दर आ गये|

एक बदमाश ने रदी मोहम्मद का मुंह कपड़े से बंद कर लिया और अन्य बदमाश कमरों में जाकर बक्से आदि सामान ले जाने लगे| उसी समय सदवी की नींद खुल गयी| उन्होंने के बदमाश को चिल्लकर पकड़ने का प्रयास किया तो अन्य बदमाशो ने सदवी को जमकर पीट दिया| शोर शराबा सुनकर उसके बेटे भी आ गये तो बदमाशो ने उन्हें भी मारपीट कर चुटहिल कर दिया| बदमाश बक्से आदि लेकर भाग गये| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| मौके पर पुलिस ने पंहुचकर जाँच पड़ताल की| गम्भीर रूप से घायल सदवी को गुरुवार सुबह तीन बजकर 20 मिनट पर 108 एम्बुलेसं से लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| सुबह घटना स्थल से लगभग 100 कदम की दूरी पर एक गोभी के खेत में कुछ सामान व बक्सा पड़ा मिला|

घटना के बाद पुलिस लाइन से डॉग स्कोट , फील्ड यूनिट की टीम ने भी पंहुचकर जाँच पड़ताल की लेकिन कोई अहम सुराग हाथ नही लगा|