13 वर्षीया बालिका की हत्या, बलात्कार की आशंका, पब्लिक ने इटावा बरेली हाईवे जाम किया

CRIME FARRUKHABAD NEWS

rape-lucknow_04_12_2014फर्रुखाबाद: मोहम्दाबाद कस्बे के किदवई नगर निवासी गुड्डू खान की 13 वर्षीया पुत्री रोशनी का शव नगर के ही एक स्कूल की बॉउंड्री के अंदर देर शाम बरामद हुआ है| लड़की का सर कुचला हुआ है| परिजनों को बलात्कार के बाद हत्या की आशंका है| रात 10 बजे मोहम्दाबाद कस्बे में बीच सड़क पर शव रखकर जनता ने जाम लगा दिया| सीओ मोहम्दाबाद और कोतवाल जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे है|

परिजनों के मुताबिक रोशनी अपनी भैस चराने के लिए घर से गयी थी| शाम 6 बजे जब भैंस वापस आ गयी और उनकी बेटी घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गयी| रोशनी की लाश कस्बे के ही एक प्राइवेट सूबेदार सिंह स्कूल की बॉउंड्री के अंदर बरामद हुई| रोशनी का सर ईंटो से कुचला गया| दीवारो पर खून के निशान मिले| परिजनों को शंका है कि लड़की का बलात्कार किया गया और छुपाने के लिए हत्या कर दी गयी है| रिपोर्ट लिखाने के लिए खबर लिखे जाने तक मुख्य मार्ग पर जाम लगा हुआ था| इटावा बरेली मार्ग अवरुद्ध था|