चुनावी खोया मिलाकर भरी गयी होली मिलन की गुजिया

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) होली मिलन समारोह के बहाने पंचायत चुनाव की गुजिया को सेंका गया| जहाँ केशव देव मौर्य से शाक्य बिरादरी को एक जुट करनें का प्रयास हुआ तो वहीं रामबक्श वर्मा के द्वारा लोधियों को लुभाने की कोशिश भी की गयी|
राजेन्द्र नगर में आयोजित हुए सपा व महान दल के संयुक्त होली मिलन में दोनों दलों के नेताओं नें मंच साझा किया| इसके बाद महानदल और सपा नेताओं नें एक एक दुसरे को को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी| इसके साथ ही आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सपा नेताओं और महान दल ने मंच से हुनकर भरी और कहा कि आगामी पंचायत चुनाव की जीत सपा की झोली में होंगी| इसके साथ ही जनता अब जागरूक हो गयी है| आगामी विधान सभा चुनाव में भी प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनेगी|
पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव नें कार्यक्रम की अध्यक्षता की| इसके साथ ही संचालन मुन्ना यादव नें किया| मुख्य अतिथि महादल राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य, रामबक्श वर्मा पूर्व सांसद, छोटे सिंह यादव पूर्व सांसद, सचिन सिंह यादव प्रभारी अमृतपुर,
शिव कुमार यादव प्रदेश अध्यक्ष महान दल, जितेंद्र यादव जीतू जिला सचिव सपा, शशांक सक्सेना, जितेन्द्र सिंह यादव सिरोली वाले, निवर्तमान प्रधान राजन यादव आदि रहे|