चौधरी के चुनाव प्रचार में विधायक पुत्र ने भी लगाया जोर

Politics

dr subodhफर्रुखाबाद: मोहम्मदाबाद द्वितीय सीट से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे झोपड़ी चुनाव चिन्ह वाले सपा नेता संतोष चौधरी के चुनाव प्रचार में जिले के कई सपा नेता चुनाव प्रचार में पंहुच चुके है| जिससे उन्होंने क्षेत्र में अपनी ठीक-ठाक पकड़ बना ली है|
जेल विजिटर संतोष चौधरी वर्षो से समाजवादी पार्टी में है| जिससे उनकी अपनी साख मानी जाती है| यही वजह है की संतोष ने जनता के बीच अपनी जगह बनाने में कोई कोर कसर नही छोड़ी| जनता के बीच जाने और उसकी समस्या सुनने में माहिर संतोष को लोग हाथो हाथ ले रहे है| इसी क्रम मे सपा विधायक रामेश्वर सिंह सहित कई लोग पहले से ही संतोष का प्रचार कर चुके है| इसके बाद उनके पुत्र डॉ० सुबोध यादव ने भी संतोष के पक्ष में लोगो के वोट मांगे|
विधायक पुत्र के चुनाव प्रचार में कूदने से संतोष का चुनावी माहौल और अधिक मजबूत हुआ है| उन्होंने प्रत्याशी संतोष के साथ कई गाँवो में जनसभा व नुक्कड़ सभा कर वोट मांगे| जनसभा में भीड़ देख प्रत्याशी व विधायक पुत्र गदगद दिखे| लोगो ने झोपड़ी पर मोहर लगाने का वादा भी किया|