मानवता शर्मसार, कब्र से लड़की का शव निकालकर बलात्कार!

CRIME-Dowry-Rape FARRUKHABAD NEWS

girl1गाजियाबाद: गाजियाबाद के भोजपुर इलाके में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। इस गांव में कब्र से 22 साल की लड़की का शव निकालकर उसके साथ बलात्कार की आशंका जताई गई है। लड़की का शव कब्र से करीब 20 फिट की दूरी पर मिला।
पुलिस के मुताबिक गुरूवार को लड़की की दिल का दौरा पड़ने की वजह से मौत हो गई थी। मौत के बाद गुरूवार की देर रात उसे गांव के ही कब्रगाह में दफना दिया गया था। आज सुबह जब परिवार के लोग वहां गए तो उन्होंने लड़की का शव कब्र से बाहर थोड़ी दूर पर पड़ा पाया।गाजियाबाद के भोजपुर इलाके में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है।
पुलिस के मुताबिक लड़की के कपड़े अस्तव्यस्त थे। लड़की के शव को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मेडिकल के बाद ही लड़की के शव के साथ बलात्कार की आधिकारिक तौर पर पुष्टि होगी।