माँ के भक्तो ने किया प्रतिमाओ का भूमि विसर्जन,पुलिस रही परेशान

FARRUKHABAD NEWS POLICE

murtiफर्रुखाबाद:गुरुवार को पांचाल घाट पर सुबह से ही माँ दुर्गा की प्रतिमाओ का विसर्जन के लिए जेसीबी से स्थान तैयार करा दिए गए थे| घाटो पर पुलिस तैनात कर दी गयी थी| जिससे कोई भी गंगा में मूर्ति का विसर्जन न कर सके| लेकिन लोग पुलिस की आँखों में धूल झोंककर गंगा में मूर्ति विसर्जित करने पंहुच गये| शहर कोतवाल ने मूर्ति विसर्जित कर रहे लोगो को खदेड़ दिया|
दोपहर से ही माँ की झांकी निकल कर गंगा घाट पर पंहुची| जिनमे नाच गाना के साथ भक्तगण झूम और माँ के जयकारे लगा रहे थे| मसेनी नगला से पूरे गांव के लोग डीजे के साथ साथ चल कर झूम कर पांचाल घाट पंहुचे|इस विसर्जन यात्रा में सतेंद्र यादव, जीतेन्द्र यादव, रिंकू यादव रोहिला,पूनम यादव,लक्ष्मी,साधना, चांदनी, काजल,तपन सक्सेना,अमित सक्सेना,आदि लोग मौजूद रहे| इसी के साथ तलैया फजल इमाम से भी विसर्जन यात्रा निकली गई|महाकाल मंदिर से सैकड़ो भक्तो यात्रा में शामिल होकर अपने जीवन को माँ से जोड़ने की कोशिश की| भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी|

माँ की विसर्जन यात्रा में जिस तरीके से भक्तगण देवी माँ को पांचाल घाट पर लिए जा रहे थे|उससे ऐसा मालूम होता था जैसे भक्तो का सैलाव आ गया हो क्योकि विजय दशमी को असत्य की सत्य पर जीत मिली थी|लोगो का मानना है|कि माँ अपने भक्तो को कभी निराश नही करती है| दिन प्रतिदिन माँ के भक्तो में इजाफा होता जा रहा है हर साल इसी क्रम में एक बड़ी रैली सी हो रही है|