माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की चेतना झांकी

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

sanjy tivariफर्रुखाबाद: प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्व विधालय जटवारा जदीद में माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की भव्य झांकी निकाली गयी| जिससे श्रद्धालु भाव विभोर दिखाई दिये|
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे डा० प्रभात अवस्थी ने व् सुरेन्द्र सफ्फड ने दीप जलाकर किया| जिसके बाद माँ वैष्णो, लक्ष्मी, माँ सरस्वती, माँ गायत्री, माँ संतोषी, माँ मीनाक्षी, ज्ञान गंगा, काली, माँ दुर्गा, आदि स्वरूपों की झांकी दिखाई गयी| जिसके बाद संस्था की केंद्र संचालिका वीके शोभा ने कहा कि समाज में व्याप्त अत्याचार को समाप्त करने के लिये माँ के विविध रूपों का अवतार होता है| माँ का ध्यान करने से मनुष्य की समस्त मनोकामना पूर्ण होती है|
डा० प्रभात अवस्थी ने कहा कि प्रत्येक नारी में माँ भवानी के गुणों का विद्यमान होना आवश्यक है| जिससे आसुरी प्रवत्तियो को जाग्रत होने का समय ही ना मिले| वि० अतिथि के रूप में गये राष्ट्रिय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि ज्ञान दायनी माँ सरस्वती की सभी पर अनुकम्पा हो दिव्य समाज की स्थापना हो| परोपकार करते जाओ और आगे बढ़ते जाओ|
इस दौरान वीरेन्द्र कुमार मिश्रा, डॉ० विजय कुमार दीक्षित, आनंद नरायण, गंगा सिंह, गीता, सुनील आदि लोग भी मौजूद रहे|