संतोष के साथ भारी जनसमर्थन देख पसीने-पसीने हुये विरोधी

FARRUKHABAD NEWS Politics

SNTOSHफर्रुखाबाद: सपा नेता संतोष चौधरी अपने चुनावी घमासान में जनसम्पर्क का हथियार चलाकर प्रचार में पूरी ताकत झोंके है| संतोष चौधरी ने क्षेत्र में अपनी पकड़ भी अब मजबूत कर ली है| उनके सघन जनसम्पर्क से हर जाति वर्ग के लोग का समर्थन मिल रहा है|
SNTOSH YADAVबुधवार को चौधरी अपना चुनाव प्रचार करने क्षेत्र में निकले तो नजार बदला बदला था| पूर्व से अधिक समर्थक उनके साथ नजर आये| संतोष भीड़ देख गदगद नगर आये| सपा में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले जिला पंचायत सदस्य मोह्म्द्बाद द्वितीय से झोपड़ी चुनाव चिन्ह का प्रचार करने में लगे चौधरी को क्षेत्र की जनता हाथो हाथ ले रही है|
संतोष ने क्षेत्र की जनता को भरोसा दिया कि उन्हें केबल जनता की सेवा करने में ही आनन्द मिलता है| इस लिये वह जिला पंचायत के माध्यम से क्षेत्र की जनता का विकास करना चाहते है| संतोष ने कहा कि वह कोरे वादे नही करते वल्कि काम में भरोसा रखते है| क्षेत्र के लोग मुझे मेरे काम से पहचानते है| जन सम्पर्क के दौरान उन्होंने गाँव-गाँव में लोगो से जाकर भेट की|