रावण दहन के लिये सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध

FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

CM CO SOफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली के क्रिश्चियन कालेज मैदान में होने वाले रावण के पुतला दहन को लेकर प्रशासन चिंतित है| जिसके चलते अधिकारियो ने बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अवश्यक दिशा निर्देश भी दिये|
नगर मजिस्ट्रेट शिव बहादुर सिंह, सीओ सिटी योगेश कुमार व् थानाध्यक्ष मऊदरवाजा सुनील यादव बुधवार को क्रिश्चियन कालेज मैदान पर पंहुचे| सीएम ने मेले में होने वाली भीड़ को देखते हुये बेरीकेटिंग दुरुस्त रखने के निर्देश दिये| पुलिस को आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम रखने का भी निर्देश दिया गया है| इसके साथ ही साथ संदिग्ध व्यक्ति को तत्काल हिरासत में लेने के निर्देश भी पुलिस को दिये गये|
यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिये ट्राफिक पुलिस को निर्देशित किया गया है| पुतला दहन वाले दिन बड़े वाहन टैक्सी आदि पर रोक लगा डी जायेगी| सुरक्षा के मद्देनजर मेला मैदान व् उसके आस पर चार थानाध्यक्ष, आठ दरोगा, 16 सिपाही, दस होमगार्ड के जवान तैनात किये जायेगे|