पंचायत चुनाव मतदान लाइव- आखिरी घंटो में घमासान, बूथ लूटने के प्रयास बहुत मगर हुए अब तक फेल

FARRUKHABAD NEWS Politics

sapa jhandaफर्रुखाबाद: जनपद के सबसे संवेदनशील ब्लाक (मतदान के लिए) कायमगंज में मतदान के आखिरी घंटो में फर्जी मतदानको लेकर कई जगह से सूचनाये मिल रही है| होतेपुर में फर्जी मतदान को लेकर दो बीडीसी प्रत्याशी भिड़े है| समर्थको में मारपीट हुई है| सूचना पर एसपी मौके पर पहुंचे| वहीँ अभी अभी कटिया मतदान केंद्र पर बूथ कैप्चरिंग की सूचना मिली है| मीडिया और पुलिस मौके पर रवाना हुआ है|

बिल्सड़ी मतदान केंद्र पर बाहरी लोगो के होने की सूचना को देखते हुए सूचना तंत्र को सतर्क रहने को कहा गया है| सूचना मिलते ही 5 से 10 मिनट में पुलिस कप्तान बार बार पहुंच रहे है| पचदेवरा महादेवपुर में पुलिस पर पथराव की खबर है| यहाँ एक फर्जी मतदाता वोटिंग करने से पहले ही दबोचा गया है|

अलीगंज के दो मोटर साइकिल सवार पुलिस द्वारा दबोचे गए है| दोनों ही बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर घूम रहे थे| नंबर प्लेट पर सपा का लोगो छपा हुआ है| दोनों अपने आपको अलीगंज तहसील में सचिव बता रहे है| मतलब की अलीगंज के सरकारी कर्मचारी भी फर्रुखाबाद के वोट लूटने निकले थे क्या?