जेलर पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, दिया धरना

CRIME POLICE

jail jealr snit chuhanफर्रुखाबाद: केन्द्रीय कारागार के जेलर सुनीत कुमार चौहान के खिलाफ कांग्रेस नेताओ ने भी मोर्चा खोला| बनारस के विधायक अजय राय से मिलने पंहुचे कांग्रेस नेताओ को मुलाकात के लिये रोके जाने के बाद कांग्रेस नेताओ ने जेलर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया| नेताओ ने जेलर पर जेल में भ्रष्टाचार फ़ैलाने और भाजपा व सपा के इशारे पर कार्य करने का आरोप बी लगाया| लेकिन जेलर ने किसी भी कीमत पर मुलाकात कराने से मना कर दिया|

jail 12गुरुवार को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पी श्रीनिवासन के साथ जिले के कांग्रेसी सेन्ट्रल जेल पंहुचे| उन्होंने जेल गेट पर जाकर विधायक से मिलने की बात कही| लेकिन कोई जबाब नही मिला| तकरीबन एक घंटे तक कांग्रेसी बाहर खड़े रहे जिसके बाद जेलर सुनीत कुमार बाहर आये और विधायक से मिलने पर एतराज जता दिया| जेलर ने कहा कि विधायक पर रासुका लगी है| इस लिये वह बिना जिलाधिकारी के आदेश के मुलाकात नही करा सकते|

जेलर की इस बात से कांग्रेसी भडक गये| प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शुभम तिवारी व महामंत्री दिनेश अग्निहोत्री ने जेलर पर विरोधी पार्टियों से मिली भगत का आरोप लगाया और जेल में बंद कैदियो के राशन में भी लाखो रुपये की कमाई करने के गम्भीर आरोप जड़े| विवाद बढ़ता देख जेलर चले गये| कांग्रेस नेताओ ने जेल गेट पर धरना देकर जेलर के खिलाफ भडास निकाली|