तीसरे चरण के मतदान में गुंडों के लिये बनाया गया चक्रव्यूह

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics

dm preskhkफर्रुखाबाद :गुरुवार को विकास खंड कायमगंज में तीसरे चरण के मतदान के लिए मंडी परिसर में अधिकारियो ने सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये| प्रेक्षक हीरालाल ने कहा कि किसी भी कर्मचारी को डरने की जरूरत नही है | उन्होंने सभी को अधिकारियो के मोबाइल नंबर अपने पास रखने केनिर्देश दिये| उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथ पर किसी प्रकार की गुंडई बर्दास्त नही की जायेगी| यदि कोई दबंगई दिखा रहा है |तो तत्काल से फोन पर सुचना दे ताकि मौके पर भारी मात्रा में फ़ोर्स व अधिकारी पंहुच सके| इस बार प्रशासन ने गुंडों के लिये चक्रव्यूह की रचना की है|

पीठासीन अधिकारियो को निर्देश देते हुये अधिकारियो ने कहा कि कायमगंज में जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी नही होने दी जायेगी| गुजरपुर व किराचिन जैसी घटना दोहराने नही दी जायेगी| क्षेत्र में 74 बूथ अतिसंवेदनशील है| जिनपर भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात किया जायेगा| जिससे किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके इसके लिये 6 सुपर मजिस्ट्रेट बनाये गये है जो हर15 मिनट पर अपनी अपनी पोलिंग का भ्रमण करेंगे| हर बूथ पर एक दर्जन से अधिक पुलिस बल तैनात किया जा रहा है|

जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने कहा है कि जो लोग मतदान करने से डर रहे है | वो लोग बिना किसी भय के मतदान करे| इस क्षेत्र में अलीगंज क्षेत्र की सीमा जुडी होने के कारण ही यहाँ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये है| शुक्रवार को पोलिंग पार्टिया रवाना की जायेगी| 17 अक्टूबर को मतदान के दिन किसी प्रकार का झगड़ा होने की सूचना मिलने पर तत्काल फ़ोर्स मौके पर पंहुचेगा| चुनाव के दौरान बाहरी लोग आकर गडबडी फैला रहे है यह होने नही दिया जायेगा|