लोहिया की पुन्य तिथि पर पंचायत चुनाव हावी

FARRUKHABAD NEWS Politics

spaaaफर्रुखाबाद: समाजवादी चिंतक रहे डॉ० राम मनोहर लोहिया की पुन्यतिथि पर पार्टी के जिला कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया| लेकिन सपा कार्यकर्ताओ के नाम पर केबल एक दर्जन लोग ही नजर आये| सपा कार्यकर्ता पार्टी के निति व सिद्धांत छोड़ चुनाव में लगे हुये है|

जिला कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी में पंहुचे जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव व सतीश दीक्षित ने राममनोहर लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण किया इसके बाद पार्टी कार्यालय में ही विचार गोष्ठी का अयोजन किया गया| जिले में चल रहे पंचायत चुनाव के चलते पार्टी कार्यालय पर नेताओ का टोटा नजर आया| महज एक दर्जन कार्यकर्ता की गोष्ठी में शामिल होने पंहुचे| गोष्ठी में लोहिया के समाजवादी विचारधारा पर विचार व्यक्त किये गये| जिला प्रवक्ता मंदीप यादव आदि मौजूद रहे| लोहिया बहिनी की नगर कमेटी ने लोहिया प्रतिमा पर माल्यार्पण किया|