बढ़पुर तृतीय से घुड़सबार के पक्ष में बना गया माहौल

FARRUKHABAD NEWS Politics

vija2फर्रुखाबाद: जिला पंचायत के बढ़पुर तृतीय क्षेत्र से विजय यादव का चुनावी माहौल मतदाताओ के समर्थन को देखकर जीत के करीब दिखाई दे रहा है| विजय को मिल रहे भारी जन समर्थन को देखते हुये अब यह भी पक्का हो गया है कि चुनाव किसके पक्ष में जायेगा| बिगड़े समीकरण को ठीक करने के लिये विरोधी अब मतदाताओ का गला तर व जेब गर्म करने से भी बाज नही आ रहे है|

vijayविजय यादव ने अपने साथीयो व समर्थको के साथ कई लोधी व कुर्मी बाहुल्य गाँवो में सघन जनसभा कर रही सही कसर भी पूरी कर दी| सभा में उमड़ी भारी भीड़ व आपार जनसमर्थन देख विरोधियो के पसीने तो छुटे ही साथ ही साथ उनमे से कई ने तो अपने आप को विजय से चुनावी दौड़ में काफी पीछे मान लिया| उधर फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल ने भी विजय को खुला समर्थन कर उनके पक्ष में कई सभाये करा दी| यह सभाये उन जगहों पर कराई गयी है जिन स्थानो पर पूर्व में विधानसभा का सदर से चुनाव लड़ने के दौरान मोहन को सर्वाधिक वोट मिला था|

vijay 3अपने चुनाव चिन्ह घुडसबार को हाथो में लेकर गाँवो में पंहुचे विजय को आखिर जनता ने अपने गले लगाकर विजय का आशीर्वाद भी दे दिया| जिससे प्रत्याशी व उसके समर्थक गदगद दिखाई दिये| विजय के द्वारा कुर्मी व लोघी विरादरी का हाथ अपने सर पर रखा लेने से अब उनके में और मजबूती आ गयी है| विजय यादव ने बताया कि उन्हें अपने क्षेत्र की जनता पर पूरा भरोसा है| जनता अब जान गयी है कि वह किस पर अपना मतदान करेगी| उन्होंने बताया कि जनता उनकी झोली में जो भी डालेगी उसे उसका आशीर्वाद समझ कर अपने सीने से लगा लेगे|