मार्ग दुर्घटना में घायल की उपचार के दौरान मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बीते लगभग एक सप्ताह पूर्व मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान सैफई मेडिकल कालेज में मौत हो गयी| उसका शव घर आते की चीत्कार मच गयी| परिजन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
बीते 15 अप्रैल को थाना क्षेत्र के ग्राम पिथनापुर निवासी अमन शर्मा पुत्र रामलखन शर्मा अपने साथी रेगापुर निवासी रजत के साथ बाइक से जा रहा था | उसी दौरान रतनपुर के निकट किसी अज्ञात वाहन नें दोनों को जोरदार टक्कर मार दी | जिससे दोनों घायल ह गये| उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| जहा हालत गंभीर देखकर अमन को सैफई रिफर कर दिया गया| जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी| शुक्रवार शाम उसका शव घर आनें पर परिजनों में कोहराम मच गया| मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पंहुचे| मृतक की मां शशि व पत्नी प्रीति का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| कार्यवाहक थानाध्यक्ष उदयवीर यादव के द्वारा बताया गया है कि तहरीर मिलने पर कार्यवाई की जाएगी|