धोखे में हवालात गये स्टेशन मास्टर: बसंत चतुर्वेदी

FARRUKHABAD NEWS POLICE

rail yuniyanफर्रुखाबाद: भोलेपुर रेलवे स्टेशन पर एन. ई.रेलवे मजदूर यूनियन के कार्यालय पर बुधवार को यूनियन के राष्टीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने सभी कर्मचारियों के साथ बैठ कर वार्ता की| उसके बाद उन्होंने बताया कि झगड़े का जो मामला था| मेरी तरफ से शांत हो गया है|

जिस प्रकार से एक रेलवे स्टेशन मास्टर को हवालात में डाला गया था| उसके बाद बरेली से आये अधिकारी के साथ भी अभद्रता कि गई| उसके बाद अध्यक्ष ने कहा कि जीआरपी भी रेलवे का अंग है| हम लोग झगड़ा करने वाले नही है| अधिकारियो से बात हो गई है| किसी प्रकार किसी भी पक्ष से कोई कार्यबाही नही की जा रही है| हम लोग यह जरूर मांग करते है| कि रेलवे में गड़बड़ी फैलाने बालो को तत्काल प्रभाव से बाहर कर देना चाहिए| ताकि किसी प्रकार से कोई भी रेलवे पर ऊगली न उठा सके|

उन्होंने बताया कि 11 व 12 तारीख को हड़ताल के लिए वोटिंग कराई जाएगी उसके बाद 7 मार्च को हड़ताल की जा रही है| हड़ताल का मुख्य उद्देश्य है कि केंद्र सरकार ने सातवे बेतन आयोग में हम लोगो का बेतन सबसे कम बढ़ाने की बात कही है| जिस कारण से सभी हड़ताल कर रहे है| इस मौके पर अजीत भट्ट, राजेश बर्मा,ऐ सी श्रीवास्तव, टी एन यादव, अनुज गंगवार, इन्द्रभान सिंह,आदि कर्मचारी लोग मौजूद रहे|