फतेहगढ़ में महिला के साथ आठ लोगो ने किया हैबानियत के साथ बलात्कार,बनाया वीडियो

CRIME-Dowry-Rape FARRUKHABAD NEWS POLICE

blatkar 2 hathikhanaफर्रुखाबाद: फतेहगढ़ कोतवली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है| जंहा आठ लोगो ने महिला को अगवा करके हैबनियत को तार-तार कर दिया| आठो ने पहले महिला के साथ बलात्कार करने के साथ ही साथ उनका वीडियो भी बना लिया| घटना कि सूचना पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी को हुई तो उन्होंने तत्काल कार्यवाही करते हुये आठो आरोपियों को गिरफ्तार करा दिया है|

कोतवाली पुलिस ने गंगानगर कालोनी निवासी राघव पुत्र पप्पू वाथम, मल्लू यादव व रामपाल निवासी मछली टोला फतेहगढ़, शक्ति सिंह व तपन यादव निवासी तलैया लेंन, अमित राठौर निवासी बजरिया अलीगंज, अनुज वर्मा उर्फ़ चाउआ पुत्र संजय सिंह सोमबंशी व अमन निवासी हाथीखाना को हाथीखाना की ही एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के केस में गिरफ्तार किया है|

बीते दो अक्टूबर को आरोपी राघव वाथम पुत्र पप्पू वाथम निवासी गंगा नगर जेब कतरे का काम करता है| राघव के अनुसार महिला उसे फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर घुमती हुई मिली उसने कहा की वह उससे सेक्स करना चाहती है| जिस पर राघव उसे अपने साथी शातिर चोर 18 वर्षीय अनुज पुत्र संजय राठौर निवासी जेएनबी रोड के पास ले गये| वंहा से वह अपने 18 वर्षीय मित्र अमित पुत्र सुधीर सिंह निवासी बजरिया अलीगंज व 18 वर्षीय अमन पुत्र सरबन सिंह को साथ लेकर बरगदीयाघाट पर ले गये| उस समय शाम के चार बज रहे थे|
वही 30 वर्षीय रामपाल पुत्र बद्री प्रसाद निवासी मछली टोला 35 वर्षीय टैक्सी यूनियन का पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप उर्फ मल्लू पुत्र रामबाबू यादव निवासी मछली टोला, 30 वर्षीय शक्ति सिंह पुत्र मनमोहन निवासी तलैयालेंन, 30 तपन पुत्र विजय सिंह निवासी तलैया लेंन तास खेल रहे थे| राघव ने तास खेल रहे मल्लू व उसके दोस्तों को 1000 हजार रुपये लेकर महिला के साथ सेक्स करने का आफर दिया| उस समय वह लोग राजी नही हुये|

इसके बाद राघव वाथम व अनुज उर्फ़ चऊआ अपने अन्य दोनों दोस्तों को साथ लेकर पास ही एक झोपड़ी में गये और महिला के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म कई बार किया| तब तक रात के लगभग 12 बज गये थे| अचानक मल्लू यादव व शक्ति सिंह भी मौके पर पंहुचे और महिला के साथ दुष्कर्म किया| इसी दौरान मल्लू ने अपने सतही तपन सिंह व रामपाल को फोन कर के आने को कहा उस समय दो अक्टूबर व तीन अक्टूबर की रात का डेढ़ बज रहा था| मल्लू के बुलाने पर रामपाल व तपन भी झोपड़ी में पंहुचे| उस समय बलात्कारियो की संख्या आठ हो गयी थी| जिस पर आठो आरोपी महिला के ऊपर एक साथ टूट पड़े| रात भर चली इंसानियत को चार-चार कर देने वाली इस बारदात के बाद सुबह बलात्कारियो ने महिला को 500 रुपये देकर उसे मल्लू ने कायमगंज रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया| लेकिन एक चुक हबस में अंधे आठो से हो गयी| उनके ही एक साथी रोहित निवासी भाऊटोला ने सभी की वीडियो मल्लू के मोबाइल में बना ली| जो पुलिस ने बरामद भी आकर ली है| बीती रात पुलिस ने आठो आरोपियों को महिला की बनाई गयी अश्लील वीडियो सहित गिरफ्तार कर लिया|

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि घटना एक दम सत्य है| आरोपियों को संगीन धाराओ में जेल भेजा जायेगा|