अधिकारियो ने पांचाल घाट पर लगाई झाड़ू

FARRUKHABAD NEWS Politics

BSA1फर्रुखाबाद: दो अक्टूबर को अधिकारियो ने स्वछता अभियान की अलख जगाई| अधिकारियो ने पांचाल घाट पर सफाई अभियान चलाया गया|

जिला विधालय निरीक्षक भगवत पटेल, बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने अपने विभागीय अधिकारीयो व शिक्षको- शिक्षिकाओ के साथ पांचाल घाट पर पंहुचे और उन्होंने सभी के साथ मिलाकर पहले ब्रह्मदत्त द्विवेदी की प्रतिमा से बंधा तक सड़क के दोनों तरफ सफाई की| इस दौरान बीएसए के साथ सभी ने दुकानदारो को सफाई अभियान में मदद करने की बात कही| उन्होंने दुकानदार से कहा कि अपनी दुकान के पास एक कूड़ादान जरुर रखे| जिससे कूड़ा कचड़ा इधर उधर ना फैले| नगर पालिका की गाड़ी ने पीछे से एकत्रित किया गया कूड़ा भी तत्काल उठा लिया| शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने भी अपने तकरीबन एक दर्जन पदाधिकारियों के साथ अभियान में भाग लिया|

अभियान के दौरान जो लोग सड़क पर निकले उन्हें भी बीएसए ने अपने आस पास सफाई रखने की सलाह दी| सफाई से सम्बन्धित पत्रक व टोपी भी वितरित की गयी| इस दौरान नगर शिक्षा अधिकारी बागिश गोयल, भारती मिश्रा, कुलदीप यादव, नरेन्द्र पाल सिंह, समस्त एबीआरसी मौजूद रहे|

Comments are closed.