छेड़छाड का विरोध करने पर स्कूल प्रबन्धक पर फायर झोंका

Uncategorized

GOLI 1फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) थाना क्षेत्र के दयानन्द सरला देवी इंटर कालेज रजलामई के प्रबन्धक सुबोध गंगवार पर फायरिंग कर दी गयी| मामले के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी है|

सुबोध गंगवार ने थाने में दी गयी तहरीर में कहा है कि उनके विधालय में पढ़ रहे कक्षा 11 के छात्र अंशु शाक्य ने बीते दिन सहसा जगदीश पुर के निकट एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर रहे कालेज के कुछ छात्रों का विरोध किया था| जिस पर दबंग छात्रों ने उसे पीट दिया| मामले जानकारी शनिवार को मुकेश गंगवार को दी| जिस पर उन्होंने छात्रों को बुलाकर हड़का दिया| छुट्टी के बाद जैसे ही प्रबन्धक विधालय से निकले तभी छात्रों ने उन पर फायरिंग कर दी| घटना के सम्बन्ध में तहरीर पुलिस को दी गी है| पुलिस जाँच में जुटी है|