मारुति शोरूम में घुसे वृद्व को कर्मचारियों ने खम्भे से बांधकर पीटा

Uncategorized

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के बेबर रोड के पास बने मारुति के शोरूम में एक वृद्व अचानक घुस गया। जिससे विवाद में शोरूम कर्मियों ने वृद्व को पकड़कर खम्भे से बांध दिया।

शोरूम के मैनेजर कानपुर निवासी भानू सक्सेना ने बताया कि वृद्व अचानक हाथ में डन्डा लेकर शोरूम में घुस गया और गेट पर लगे सिक्योरिटी गार्ड मनोज निवासी गंगानगर के साथ मारपीट शुरू कर दी। वृद्व ने कुछ ईंट पत्थर भी चलाये। मैनेजर ने बताया कि जिससे कुछ गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गयीं। शोरूम के कर्मचारियों ने वृद्व के दोनो हाथ पीछे बांधकर उसे खम्भे से बांध दिया। वृद्व को बांधकर जमकर मारापीटा।

वहीं मिली जानकारी के अनुसार वृद्व आज सुबह से ही मोहल्ले में घूम रहा था व कुछ मानसिक रूप से विक्षिप्त सा लग रहा था। शोरूम के किसी कर्मचारी ने वृद्व के साथ छींटाकसी कर दी। जिस पर उसने इन लोगों के साथ यह हरकत की है। फिलहाल सूचना पुलिस को दी गयी है।