शिक्षा मित्रो ने पूरे जिले के परिषदीय विधालय में डाले ताले

Uncategorized

shiksha mitr dyativariफर्रुखाबाद: इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के बाद पूरे प्रदेश के प्रदेश के शिक्षा मित्र आंदोलित हो गये है| जिसके चलते जनपद में भी आक्रोशित शिक्षा मित्रो ने पूरे जनपद में घूमघूम कर परिषदीय विधालयो में तालाबंदी करा दी| कई जगह विवाद भी हुआ| मामले की जानकारी अधिकारियो को दी गयी है|

सोमबार को सुबह से की शिक्षा मित्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुये आंदोलित होकर सड़क पर निकले और जिले में जगह जगह विधालयो में तालाबंदी कर दी| विकास खंड कमालगंज क्षेत्र में भी एबीएसए सुमित वर्मा के कार्यालय पर नारेबाजी करने के साथ साथ विकास खंड के सभी विधालयो में ताला बंदी कर दी| नारेवाजी करते हुए शिक्षा मित्र प्राथमिक विधालय मिर्जानगला पंहुचे और उन्होंने प्राथमिक विधालय को बंद करने का दबाब बनाया| जिस पर विधालय की प्रधानाचार्य रूचि के विधालय बंद करने से मना कर दिया| जिसके बाद शिक्षा मित्रो व प्रधानाचार्य के बीच झड़प हुई| तभी कुछ ग्रामीण भी प्रधानाचार्य के समर्थन में आ गये| जिससे विधालय बंद होने से बच गया|

थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम पुनपालपुर के प्राथमिक विधालय में हेड मास्टर विजेंद्र पढ़ा रहे थे| तभी शिक्षा मित्र सविता वर्मा अपनी साथी अर्चना यादव के साथ पंहुच गयी और विधालय बंद करने पर दबाब डाला| कुछ देर बाद जबरन कमरों में ताला डालकर छात्रों को भगा दिया| जिस पर ग्रामीणों से शिक्षा मित्रो का विवाद भी हो गया| नगर में भी विभिन्य परिषदीय विधालयो को बंद करा दिया गया| विवाद होने की आशंका से कुछ अध्यापक तो शिक्षा मित्रो के पंहुचने से पहले ही विधालय बंद करके खिसक गये| राजेपुर में भी बीआरसी में शिक्षामित्रो ने जमकर नारेवाजी कर क्षेत्र के दर्जनों विधालय बंद करा दिया| इसी प्रकार शमसाबाद, मोहम्दाबाद, कायमगंज, अमृतपुर, नवाबगंज, कम्पिल में शिक्षा मित्रो ने टीम बनाकर भी विधालयो को बंद कराया| कई जगह रैली निकाल कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गयी|
बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने जेएनआई को बताया कि शिक्षा मित्रो ने जिस तरह का रोष व्यक्त किया है| वह न्यायोचित नही है| सरकार व् विभाग की सहानभूति उनके साथ है| शिक्षामित्र नेताओ से बात हुई है बैठकर समस्या का हल निकाला जायेगा|