पंचायत चुनाव:लखनऊ की टीम ने खंगाली आरक्षण सूची

Uncategorized

sk singhफर्रुखाबाद: लखनऊ से आये उप निदेशक पंचायती राज एस के सिंह ने बीते कई वर्षो की आरक्षण सूची का वर्तमान आरक्षण सूची से मिलान किया है| जिसके आधार पर ही नया आरक्षण जारी किया जायेगा|

श्री सिंह ने पत्रकारों को बताया कि वर्ष 1995 से लेकर 2010 तक के परिसीमन को नये 2015 के परिसीमन से मिलान किया जा रहा है| इसके लिये पांच सदस्यीय टीम लगी हुई है| उन्होंने बताया की चुनाव से पूर्व आचार संहिता 15 से 20 सितम्बर के बीच लगने की सम्भावना है| उन्होंने आरक्षण सूची जारी होने के सम्बन्ध में कहा है की बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच आरक्षण सूची जिलाधिकारी के हस्ताक्षर से जारी कर दी जायेगी|