पंचायत चुनाव:सास बहू ने मिलाकर किया दो सैकड़ा वोटो का घपला!

Uncategorized

panchayat-electionफर्रुखाबाद: व्लाक कमालगंज क्षेत्र के ग्राम बेहटा की प्रधान व उसकी बीएलओ बहू के खिलाफ जिलाधिकारी ने जाँच के आदेश दिये है| आरोप है की सास बहू ने मिलकर 200 वोटो का घपला कर दिया|

बेहटा निवासी लंकुश सिंह यादव ने बीते दो दिन पूर्व जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार से शिकायत की थी| लंकुश ने कहा है बीएलओ प्रमोदा देवी ने अपनी प्रधान सास आशा देवी से मिली भगत के चलते दुसरे पक्ष के चुनाव के दावेदार छोटे लाल वाथम के 200 वोट ही काट दिये| जिससे गाँव में आक्रोश की स्थित है| बीएलओ ने चोरी से लिस्ट बनाकर भेज दी|

बीते 26 अगस्त को परवेक्षक शोभा त्रिपाठी आयी थी जिन्होंने वोटो की गाँव में जाँच की और मतो के सम्बन्ध में भी लिखा पढ़ी की थी| लेकिन उसके बाद कोई पता नही चला की क्या हुआ| जिलाधिकारी से शिकायत को संज्ञान लेते हुये जाँच के आदेश दिये है|