विधुत शव दाह के लिये एमएलसी ने अवमुक्त किये 25 लाख

Uncategorized

manoj agrvalफर्रुखाबाद: सर्वोदय मंडल के नेता लक्ष्मण सिंह एडवोकेट के साथ तकरीबन एक दर्जन कार्यकर्ता एमएलसी मनोज अग्रवाल के आवास पर पंहुच कर वार्ता की| जिसमे एमएलसी ने विधुत शव दाह गृह के निर्माण हेतु 25 लाख रुपये अबमुक्त कर दिये|

सर्वोदय मंडल के विक्रांत सिन्हा, गौरव गुप्ता, राजाराम आर्य, शिवदीन सिंह, सतीश चन्द्र, जसमंत राजकुमार सहित तकरीबन एक दर्जन कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में एमएलसी मनोज अग्रवाल से मिले| और विधुत शवदाह गृह के निर्माण हेतु धन आवंटित करने की मांग कि| जिसके बाद एमएलसी ने 25 लाख रुपये 24 अगस्त को सीडीओ स्वकृति प्रदान कर दी| उन्होंने कहा की अविरल गंगा-निर्मल गंगा हेतु विधुत शवदाह निर्माण अति आवश्यक है|

इसके साथ ही साथ पटेल पार्क के सुन्दरीकरण हेतु प्रोजेक्ट अगली बैठक में स्वीकृत किये जाने की जानकारी दी|