पंचायत चुनाव: मतदाता सूची की फीडिंग का कार्य पूरा, शुक्रवार को होगा प्रकाशन

Uncategorized

panchayat-electionफर्रुखाबाद: एक महीने तक लम्बी कवायद के बाद पंचायत चुनाव से पूर्व मतदाता सूची के फीडिंग का कार्यपूरा कर लिया गया है| शुक्रवार 14 अगस्त को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा| दो दिन प्रकाशन के बाद 20 अगस्त तक आपत्ति ली जाएगी| जनपद में 99638 मतदाता बढ़ गए है| हालाँकि अभी भी कई गावो में जनसंख्या के अनुपात में मतदाता बहुत ज्यादा है जिसे दुरुस्त किया जा रहा है|

जनपद फर्रुखाबाद में इस बार 204266 नये मतदाता बनाये गये| जबकि 104628 मतदाताओ को पुरानी सूची से आउट किया गया| मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन शुक्रवार 14 अगस्त को किया जायेगा| प्राप्त आंकड़ो के अनुसार व्लाक नवाबगंज में 19000 नये मतदाता बने जबकि 7658 मतदाता सूची से काट दिये गये| कायमगंज में 32420 जोड़े गए व 16444 मतदाताओ को काटा गया| शमसाबाद व्लाक में 26745 नये मतदाता बने जबकि 15288 मतदाता किसी कारण से हटाये गये| बढ़पुर में 23588 जोड़े गए व् 11030 मतदाता सूची से ऑउट हुये| कमालगंज व्लाक में 40761 नये मतदाता जुड़े जबकि 22195 मतदाता हटाये गये| मोहम्दाबाद में 31689 नए मतदाता बढ़े इसके साथ ही साथ 17642 मतदाता सूची से बाहर किये गये| वही जनपद के 14 गाँवो में आवादी से जादा वोट बने होने की सूचना मिलने के बाद राज्य सूचना आयोग ने तुरंत जाँच के आदेश कर रिपोर्ट भी तलब की है| जिले की मतदाता सूची के फीडिंग का कार्य आवास विकास स्थित फर्म के द्वारा एक माह में पूरा किया गया|

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार 14 अगस्त को सूची का प्रकाशन किया जायेगा|