विधार्थी परिषद ने फूंका पाकिस्तान का झंडा

Uncategorized

VIDHARTHI PRISADफर्रुखाबाद: अखिल भारतीय विधार्थी परिषद ने चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंक कर नारेवाजी की| संगठन ने कहा की पाकिस्तान सरकार आतंकियों की फैक्ट्री चला रही है|

परिषदं के जिला संयोजक अभिषेक वाथम ने कहा कि पाकिस्तान की सरकार अपने देश में आतंकबादियो की फैक्टी चला रही है| भारत में पकड़े गये आतंकी नावेद ने स्वीकार किया है कि वह पाकिस्तान से है लेकिन पाकिस्तान सरकार यह स्वीकार नही कर रही है| तहसील संयोजक संजय सिंह यादव ने कहा कि भारत सरकार भी पाकिस्तान के सहयोग में लगती है| नही तो प्रधानमंत्री को अभी तक आरपार की लडाई लडनी चाहिए| हमारे देश के जवान दिनों दिन मारे जा रहे है| हमारी सरकार उनके खिलाफ कदम उठाने में फेल है|

इस दौरान ईश पाल सिंह, मनोज कुमार, सचिन मिश्रा, अवधेश कुमार, प्रदीप यादव आदि लोग मौजद रहे: