सुरेन्द्र संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री बने

Uncategorized

sanskarफर्रुखाबाद:संस्कार भारती के कानपुर प्रान्त की बैठक में सुरेन्द्र पाण्डेय को महामंत्री व अतुल कपूर को उपाध्यक्ष बनाया गया है|

कानपुर के परेड स्थित वीएनएसडी बालिका विधालय मे आयोजित हुई बैठक में गोरखपुर से आये संस्कार भारती के अखिल भारतीय नाट्य प्रमुख रवि शंकर खरे ने कई कार्यकारणी की घोषणा कर दी| जिसमे अध्यक्ष कानपुर की गीता मिश्रा, कार्यवाहक अध्यक्ष चित्रकूट के लल्लू राम शुक्ला, एसवी शर्मा को कोषाध्यक्ष व सुरेन्द्र पाण्डेय को महामंत्री व अतुल कपूर को उपाध्यक्ष बनाया गया है| कुल 21 पदाधिकारी की कार्यकारणी घोषित की गयी|

कानपुर से आगमन पर फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर अरविन्द्र दीक्षित, उपाध्यक्ष संजय गर्ग, अनुभव सारस्वत, अनुराग पाण्डेय, रविन्द्र भदौरिया, पंकज पाण्डेय, डॉ० सर्वेश श्रीवास्तव, नरेन्द्र नाथ मिश्रा ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया|