मासूमो ने “काला दिवस” के रूप में मनाया विकलांग दिवस

Uncategorized

viklang divasफर्रुखाबाद: सरकार की ओर से विकलांगो की किसी भी समस्याओ पर ध्यान ना देने से नाराज विकलांगो ने विश्व विकलांग दिवस को काले दिवस के रूप में मनाया| इस दौरान सरकार पर विभिन्य प्रकार के आरोप भी लगाये|

आवास विकास स्थित रिप्स निर्धन विकलांग सेवा शिक्षण संस्थान में विश्व विकलांग दिवस को काला दिवस व मायूस दिवस के रूप में मनाया| संस्था के संयोजक धीरेन्द्र सिंह फौजी ने कहा है की सरकारे निर्धन विकलांगो की समस्याओ को वर्षो से अपेक्षित करती चली आ रही है| संस्था वर्षो से विकलांग आश्रम गृह की मांग कर रही है| लेकिन उस पर कई ज्ञापन देने के बाद भी कोई कार्यवाही नही हुई|
वही निर्धन विकलांगो को गुजाराभत्ता पेंशन 300 रूपये मिलती है जिसे 2000 रु० किया जाना चाहिए| सरकार ना ही पेशन को बढाने पर कोई ध्यान दे रही है ना ही आवासों, उच्च शिक्षा प्राप्त विकलांगो को नौकरी देने की बात कही गयी थी लेकिन वह भी नही हुआ| वही विकलांगो को छात्रवृत्ति भी नही दी जा रही है| विभिन्य मांगो पर कार्यवाही ना होने पर संस्था ने विश्व विकलांग दिवस का बहिष्कार कर दिया|

कार्यक्रम में आरती, अंजू, विश्राम, पूजा, काजल, प्रियंका, कंचन, नेहा, जीनत, शाहीन आदि मौजूद रहे| अध्यक्षता प्रेम सिंह पाल ने की|