लावारिस विकलांग मासूम को भर्ती ना करने पर डाक्टर से विवाद

Uncategorized

masumफर्रुखाबाद: बीते एक दिन पूर्व रोडवेज बस स्टेशन फर्रुखाबाद में पुलिस को मिला लावारिश विकलांग मासूम पहले से ही खाकी के लिए सर दर्द बना था| वही जब लोहिया अस्पताल के चिकित्सक ने उसकी हालत देखी तो बच्चे को भर्ती करने से इंकार कर दिया| उन्होंने वार्ड में जगह ना होने का बहाना बना दिया| जिससे उनका पुलिस कर्मी से विवाद हो गया| मिडिया के पंहुचने पर आनन-फानन में मासूम को भर्ती किया गया|
लावरिश मासूम को लेकर शहर कोतवाली का सिपाही लोहिया अस्पताल पंहुचा| उसे बच्चा वार्ड में भर्ती कराना था| जिस पर सिपाही ने मौके पर मौजूद डॉ० विवेक कुमार को बच्चा भर्ती करने का अग्रह किया| इस बात से चिकित्सक ने भर्ती करने से इंकार कर दिया| डॉ० विवेक ने कहा की उनके पास केबल दस बैड का वार्ड है| जिसमे पहले से ही बच्चे भर्ती है| उनके पास और बच्चे भर्ती करने की जगह नही है| दोनों में मासूम को भर्ती करने को लेकर विवाद शुरू हो गया|

तभी मामले की जानकारी मिडिया कर्मियों को हुई मिडिया कर्मियों को आया देख चिकित्सक ने दुसरे वार्ड से बैड मंगाकर बच्चे को भर्ती कर लिया|