लगभग डेढ़ सैकड़ा शिक्षक पर निलंबन का चाबुक

Uncategorized

schivफर्रुखाबाद: रैपिड सर्वे में अपना प्रतिभाग ना करने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गुरुवार को लगभग डेढ़ सैकड़ा शिक्षको को और निलंबित कर दिया| जिससे शिक्षक संगठनो में आक्रोश व्याप्त हो गया है|

बीते दिन कमालगंज के खंड शिक्षा अधिकारी सुमित वर्मा की रिपोर्ट के आधार पर बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने 11 शिक्षको को निलंबित कर दिया था| जबकि बढपुर व्लाक के 122 शिक्षको को निलंबन की संस्तुति की गयी थी| गुरुवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तकरीबन डेढ़ सैकड़ा जनपद के शिक्षक निलंबित कर दिया गया| जिससे अब शिक्षक संगठनो में आक्रोश व्याप्त हो गया| विदित हो की वर्ष 2012 में तत्कालीन मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने जिलाधिकारी को आदेशित किया था की किसी भी शिक्षक गैर शैक्षिक कार्य ना लिया जाये| इसके बाद भी विभाग द्वारा अब तक डेढ़ सैकड़ा शिक्षको को निलंबित कर दिया| जिससे शिक्षक शिक्षक संगठनो में रोष है|
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया की कहा की 110 शिक्षको को निलंबित कर दिया गया है| उन्होंने कहा की रैपिड सर्वे का कार्य चुनाव कार्य में आता है| चुनाव प्रक्रिया में सभी सामान है| इस लिये किसी भी आदेश का उल्लघन नही किया जा रहा है|

शैक्षिक महा संघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया की संगठन शिक्षको के उत्पीडन के विरोध में शुक्रवार को बीएसए को ज्ञापन दिया जायेगा| वह शिक्षको के हित के लिये लडाई लड़ने को तैयार है|