सपा महिलासभा में पुरानो को मिलेगा ताज नये पर गिरेगी गाज: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Uncategorized

spaa mhila sbah sadhnaaफर्रुखाबाद: जिले की समाजवादी पार्टी में वर्तमान में चल रहे सुषमा व सुलक्षणा के विवाद में आज आगे की इबारत लिखी गयी| जिमसे सुलक्षणा सिंह द्वारा राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता गुप्ता ने अपने मन माफिक घोषणा व समीक्षा करा ली| जिसके जबाब में महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुषमा जाटव ने शनिवार को महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साधना मिश्रा को जनपद में लाकर अपनी पकड़ का अहसास कराया|
फतेहगढ़ स्थित निरिक्षण भवन में उन्होंने जेएनआई से विशेष बातचीत में कहा की वह संस्कृत संस्थान लखनऊ की अध्यक्ष भी है| उसकी सरकार ने संस्कृत भाषा को आगे लाने के काफी प्रयास किये है| प्रदेश के सभी जिलो में संस्कृत में बच्चों की रुची बढ़ाने के लिये जनपदो में कार्यशालाओं का आयोजन जल्द किया जायेगा| उन्होंने महिलाओ पर हो रहे अत्याचार के विषय में कहा की महिला उत्पीडन तो हर सरकार में होता रहा है इसमे कौन सी नई बात है| समाजवादी की सरकार महिला उत्पीडन के मामलो को लेकर जादा गम्भीर है| उन्होंने महिलाओ के साथ हो रहे बलात्कार जैसे मामलो में आज कल के टीवी शिरियल भी ज़िम्मेदार है| जिससे समाज पर बढ़ा असर पढ़ रहा है|
इसके उपरांत उन्होंने जनपद में चल रही पार्टी की गतिविधियों पर प्रकाश डाला| सपा नेता ओमप्रकाश शर्मा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को लिखित में कथित जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह की लिखित रूप से शिकायत की और उन्होंने पार्टी विरोधी बताया| तभी साधना मिश्रा ने कहा की पार्टी में गद्दारों का कोई काम नही है| जो गद्दार पार्टी में है उन्हें निकाल कर बाहर कर दिया जायेगा| पार्टी में पद पुराने और तजुर्बे दार कार्यकर्ता को पद दिया जायेगा| इस दौरान मंदीप यादव, सीओ सिटी योगेश कुमार, तहसील दार संजीव ओझा आदि लोग मौजूद रहे|