ससुराल वालो को बेहोश कर नव विवाहिता जेबर, नकदी ले चंपत

Uncategorized

priti panakj 1फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम निवासी निवालपुर निवासी नव विवाहिता प्रीति अपने पति व अन्य ससुराल वालो को नशे में करके नकदी जेबर लेकर चंपत हो गयी| गम्भीर हालत में सभी को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|

निवलपुर निवासी पंकज कुशवाह पुत्र भाईया लाल का विवाह बीते 30 अप्रैल को ही शहजंहापुर के जलालाबाद वरुआ निवासी नरेन्द्र सिंह की पुत्र प्रीति के साथ हुआ था| बीती रात प्रीति ने सोयाबीन की सब्जी बनाकर ससुराल वालो को खिला दी| जिससे उसके पति पंकज, देवर शिवम् व पवित्र ननद सोनी बेहोश हो गये| आरोप है की प्रीति घर में रखा जेबर व 50 हजार नकदी लेकर गायब हो गयी|
सुबह पांच बजे जब होश आया तो घटना की जानकारी अन्य परिवार के लोगो को हुई| तो सभी बेहोश लोगो को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|
पंकज ने बताया की उनका किसी भी प्रकार से विवाद पत्नी के साथ नही हुआ था वह छपाई का काम करता है| थानाध्यक्ष सुनील यादव ने लोहिया अस्पताल पंहुचकर घटना के सम्बन्ध में जाँच पड़ताल की| उन्होंने बताया की जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|