ह्रदय गति रुकने से बाइक चलाते बैंक लिपिक की मौत

Uncategorized

फर्रुखाबाद: आज सुबह ड्यूटी पर जाते समय पंजाब बैंक के लिपिक की बाइक चलाते ह्रदय गति रुक जाने से मौत हो गयी| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया|

शहर कोतवाली के मोहल्ला बढपुर निवासी ५५ वर्षीय अशोक कुमार वर्मा शमसाबाद स्थित पंजाब नॅशनल बैंक में लिपिक थे| सुबह बाइक से ड्यूटी जा रहे थे| गुढ़गाँव मंदिर के निकट बाइक स्लिप हो जाने से उनकी मौत हो गयी| परिजन उसके शव को ले गए| बैंक कर्मचारियों के काफी समझाने के बावजूद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए| पुलिस ने घटना की सूचना के बाद शव का पंचनामा भरा| पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अशोक कुमार की मरने की बजह ह्रदय गति का रुकना बताया गया है|

अशोक कुमार की ४ पुत्री हैं दो का विवाह हो चुका है उनके कोई पुत्र नहीं हैं| परिजन उसके शव को देखकर बुरी तरह बिलखते रहे|