कानपुर शैक्षिक महासंघ के निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने शाहिद

Uncategorized

फर्रुखाबाद:(कानपुर) राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कानपुर मंडल मंत्री संजय तिवारी ने कानपुर में पंहुचकर जनपदीय कार्यकारणी चुनाव कराया| नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अपने कर्तव्यों का ठीक से निर्वाहन करने की सलाह दी गयी| श्री तिवारी कहा की शिक्षको के अधिकारों की लडाई संगठन लड़ने को तैयार है| अध्यापक केबल अपने कर्तव्यों व दायित्व का ठीक से निर्वाहन करे| इस दौरान उन्होंने कानपुर का जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री, कोषाध्यक्ष की घोषणाकर दी|

कल्याणपुर स्थित सिद्धार्थ पव्लिक स्कूल में आयोजित चुनाव कार्यक्रम में सुबह दस बजे से 11 तक नामांकन प्रक्रिया चली| जिसमे पूर्व माध्यमिक विधालय खडकपुर विदनू के प्रधानाध्यपक मो० शाहिद ने जिलाध्यक्ष के पद पर नामांकन किया| जिला मंत्री के पद के लिये चन्द्रदीप यादव सहायक अध्यापक प्राथमिक विधालय शास्त्री नगर व जिला कोषाध्यक्ष पद के लिये अम्बरीष शुक्ला ने अकेले ही नामांकन किया|
तीनो पदाधिकारियों को सैकड़ो शिक्षको के सामने मंडल मंत्री व प्रांतीय पर्वेक्षक संजय तिवारी ने तीनो नेताओ को निर्विरोध घोषित कर दिया| मंडल मंत्री ने कहा कि शिक्षक अपने दायित्वों से ना भटके संगठन उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिये तैयार है| उन्होंने कहा की हम सभी अपने कर्तव्य का निर्वाहन करने साथ ही शिक्षक राजनिति के भागीदार बने|

इस दौरान कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष व चुनाव अधिकारी दिनेश सिंह यादव, जनपदीय प्रभारी अदिय्त द्विवेदी, प्रतिमा तिवारी, रचना अवस्थी, पूनम,राकेश [पाल अजय कुमार, राजेन्द्र कुशवाह, उमेश सिंह, वीरेन्द्र सिंह अवधेश शर्मा, रजनीश कुमार , जय सिंह, दीपक,मुकेश मनोज, पवन शुक्ला , अनुराग कटियार के साथ साथ अभी व्लाको के अध्यक्ष मंत्री आदि मौजूद रहे|