समर्थ करायेगे उपलब्ध “वस्त्र सबके लिये”

Uncategorized

surendrफर्रुखाबाद: शहर के गरीब बच्चो को अब ठण्ड में ठिठुरना नही पड़ेगा| क्योंकि सामाजिक संस्था “समर्थ” ने जनपद के गरीब बच्चों को गर्म कपड़े उपलब्ध कराने की अनोखी व्यवस्था की है|
संस्था के अध्यक्ष सुरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि सर्दी आ चुकी है और आज हमारे देश में लाखो गरीब बच्चे है जिनके पास ठंड से बचने के लिए पर्याप्त कपड़े नही है| समर्थ इन्सान होने के नाते ये हमारा कर्तव्य नही बनता कि कोई कपड़ो के बीना ठिठुरन से रात ना बिताये|
उन्होंने कहा की संस्था ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगो तक पंहुच कर उनसे पुराने कपड़े एकत्रित कर गरीब बच्चों में वितरित करेगे|
मोबाइल नम्बर 9455931713 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है|
संस्था ने प्रबंध समिति में नौ लोगो को जिम्मेदारी दी है| जिसमे पदम पाण्डेय, रोहित कुमार सफफड , रेनू सिंगतिया, करुणानिधि अग्रवाल, शशांक मिश्रा आदि लोग को विभिन्य पदों पर जिम्मेदारी दी गयी है|