सगी बहनों से दुष्कर्म का प्रयास, 12 घंटे बाद होश में आयी युवती

Uncategorized

nemaफर्रुखाबाद: बीती रात दो सगी बहनों को गाँव के ही कुछ दबंगो ने अपनी हबस का शिकार बनाने का प्रयास किया| जब वह कामयाब नही हो सके तो बहनों को जमकर मारा पीटा जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयीं| पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है|

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अरियारा निवासी माखन सिंह के परिजन पडोस में एक घर में गये थे| घर पर उसकी 15 वर्षीय पुत्री नेमा व 16 वर्षीय कंचन अकेली थीं| बीती रात तकरीवन नौ बजे गाँव के ही अनिल, उमाशंकरएवम् केपी उसके घर पर आ धमके और दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया| बहिनों ने जब प्रयास का विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों बहनों के साथ मारपीट कर दी| जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयीँ| उन्हें उपचार हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया| जिसमे से एक युवती को 12 घंटे बाद होश आया| परिजनों की तहरीर पर पुलिस जाँच कर रही है| दोनों परिवारों के बीच में पुराना विवाद चल रहा है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]