लोहिया वाहिनी की बैठक में महानगर कमेटी से पंहुचे दो पदाधिकारी

Uncategorized

SPAAफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव राहुल गंगवार की समीक्षा बैठक में लोहिया बाहिनी से केबल दो कार्यकर्ताओ को देखकर प्रदेश सचिव दंग रह गये| उन्होंने बैठक में ही सभी पदाधिकारियों को आड़े हाथो लिया| सभी को पार्टी के लिये काम करने की निर्देश दिये गये|

जिलाध्यक्ष बनने के बाद शनिवार को प्रताप सिंह यादव पहली बार पूरे रंग में दिखे| उन्होंने मुलायम सिंह यादव के आगमन पर हुये विवाद का जिम्मेदार लोहिया बाहिनी के महानगर अध्यक्ष रजत क्रांतिकारी व मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष रंजित चक को ही जिम्मेदार बताया| उन्होने कहा की जनपद में जब भी किसी वीआईपी का कार्यक्रम लगा तो इन दोनों लोगो ने ही कार्यक्रम में अव्यवस्था पैदा की| पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव जनपद के पार्टी नेताओ से इसी बात से नाराज है| सभी को हिदायत देकर कहा की जो पार्टी के लिये काम नही कर सकते उन्हें पार्टी में नही रहना चाहिए| पार्टी में अगर रहना है तो पार्टी के हित में कार्य करना होगा| उन्होंने कहा की रंजित चक तभी दिखाई देते है जब कोई बड़ा नेता आता है| श्री यादव ने कहा जो नेता पार्टी में कम नही कर सकता वह पद छोड़ दे|

लोहिया बाहिनी के प्रदेश सचिव राहुल गंगवार ने समीक्षा के दौरान कहा की बैठक में महानगर कमेटी से कितने लोग आये है जिस पर रजत क्रांतिकारी व उनके महासचिव ने ही हाथ उठाया| केबल दो लोगो को देखकर प्रदेश सचिव भौचक्के रह गये| उन्होंने कहा की संगठन को चुस्त दुरुस्त करने की आवश्यकता है| जिससे बुथ कमेटी का कार्य किया जा सके| उन्होंने कड़ी नारजगी व्यक्त करते हुये कहा की पार्टी नेता हवा में बात ना करे| इस दौरान लोहिया बाहिनी के जिलाध्यक्ष पियूष यादव, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राधेश्याम, यूथ बिर्गेड के जिलाध्यक्ष अजय कश्यप, जिला प्रवक्ता मंदीप यादव( एडवोकेट) आदि लोग मौजद रहे|