लम्बे समय बाद पूरे रंग में दिखी भाजपा

Uncategorized

bjpफर्रुखाबाद: काफी लम्बे समय के बाद बुधवार को आयोजित महासम्पर्क अभियान कि कार्यशाला में भाजपा नेता जोश में दिखाई दिये| सभी भाजपा नेताओ को 2017 के चुनाव कि तैयारी में लगी भाजपा के लगभग सभी भाजपा नेता एवं मंडल स्तर के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे|
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुची भाजपा कि प्रदेश मंत्री एवं इस अभियान के लिये फर्रुखाबाद कि प्रवासी नीलिमा कटियार ने कार्यकर्ताओ को नये बने सदस्यों के घर तक पंहुचने के निर्देश दिये| संपर्क अभियान कि सफलता के लिये उन्होंने कहा कि 15 मई से 22 मई तक मंडल स्तर पर कार्यशालाओ का आयोजन किया जायेगा| 24 को केंद्र सरकार का एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर प्रदेश में महा सम्पर्क अभियान शुरू किया जायेगा| उन्होंने बताया कि 26 मई से 10 जून तक बूथ स्तर पर सम्पर्क अभियान चलाया जायेगा| 15 जून से 30 जून तक व्यक्तिगत सदस्यों का सम्पर्क अभियान चलेगा और एक जुलाई से 31 जुलाई तक समूह बनाकर सम्पर्क अभियान चलाया जायेगा| इस दौरान सदस्यों के फार्म भरकर उनके प्रश्न एवं उनकी राय ली जायेगी और केंद्र सरकार की उपलब्धिया तथा कार्यक्रम उन तक पंहुचे जायेगे| कार्यकर्ता बूथबार सदस्यों कि सूची लेकर सम्पर्क करने जायेगे|

प्रदेश मंत्री नीलिमा कटियार ने कहा कि लोक सभा चुनाव में मिले भारी जन समर्थन को पार्टी से जोड़ने के लिये आधुनिक पद्दति से सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमे बिना किसी भेदभाव के कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल से भाजपा का सदस्य बना| जिससे पार्टी दुनिया कि सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है| केंद्र सरकार द्वारा लाये जा रहे भूमि अधिग्रहण बिल पर बोलते हुये उन्होंने कहा कि इस बिल के पारित होने से गरीबो किसानो को ना केबल फायदा होगा वल्कि देश विकास कि दिशा में आगे बढ़ेगा|
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुशील शाक्य, सत्यपाल सिंह ने भी विचार व्यक्त किये| जिला संपर्क प्रभारी डॉ० भूदेव सिंह राजपूत ने मंडल वार कार्यकर्ताओ का प्रदेश मंत्री से परिचय कराया| कार्यशाला कि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार ने की| कार्यक्रम में पूर्व

सांसद चन्द्र भूषण सिंह (मुन्नू बाबू), मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, डॉ० रजनी सरीन, मिथिलेश अग्रवाल, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, प्रांशु दत्त द्विवेदी, राजीव कुमार सिंह, शैलेन्द्र सिंह राठौर, प्रदीप सक्सेना, रुपेश गुप्ता, रमा कनौजिया, विमल कटियार, रामवीर शुक्ला, वीरेंद्र कठेरिया, सुनील रावत, धीरेन्द्र वर्मा, डॉ० बी के गंगवार, दिलीप भारद्वाज आदि लोग मौजूद रहे|